चुनार/मिर्ज़ापुर।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर महोदय के द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 18.10.2022 को चौकी प्रभारी कजरहट जय शंकर राय मय हमराह हेड कांस्टेबल शैलेंद्र यादव, हेड कांस्टेबल राम नवल सिंह, हेड कांस्टेबल मिथिलेश सिंह, कांस्टेबल अभिमन्यु यादव, व कांस्टेबल अमित सिंह के रवाना होकर मीरपुर चौराहे से अभियुक्तगण
1. कृष्णकांत पुत्र ओमप्रकाश 2. रिंकू पुत्र रामदुलार निवासीगण जमुई थाना चुनार मिर्जापुर तथा 3. शनि सोनकर पुत्र मोहन सोनकर 4. बृजेश यादव उर्फ छोटू उर्फ नाटू पुत्र मुन्नालाल यादव उर्फ मुन्नू यादव निवासीगण सरैया सिकंदरपुर थाना चुनर मिर्जापुर के पास से चोरी का एक अदद जनरेटर मिला ।तथा अभियुक्त शनि सोनकर पुत्र मोहन सोनकर निवासीगण सरैया सिकंदरपुर थाना चुनर मिर्जापुर के पास से एक अदद तमंचा 315 बोर व एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद कर अभियुक्तगणो को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
कजरहट (चुनार) पुलिस ने किया तीन पर निरोधात्मक कार्यवाही।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Tuesday, October 18, 2022 1:46 PM
---Advertisement---

