आल इंडिया इन्विटेशन टूर्नामेंट ऑफ स्केटिंग में संत जोसेफ का लहराया परचम

---Advertisement---

वली अहमद सिद्दीकी,

शक्तिनगर, सोनभद्र एनटीपीसी शक्तिनगर के आवासीय परिसर में स्थित संत जोसेफ स्कूल के छात्रों ने मुंबई के बोरीवली में 2 और 3 जुलाई को स्केटिंग की संपन्न आल इंडिया इन्विटेशन टूर्नामेंट के विभिन्न ग्रुप में पदक हासिल कर अपने अभिभावकों सहित विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया। विदित हो कि विद्यालय के विद्यार्थियों ने स्केटिंग प्रतियोगिता के 14 वर्ष के ग्रुप में अशिता शुक्ला रजत पदक विजेता बनीं तो 12 वर्ष के ग्रुप में प्रांशु शुक्ला ने रजत पदक पर कब्जा किया तथा 8 साल के ग्रुप में दक्ष चौहान कक्षा 3 के छात्र ने रजत पदक जीता। पदक विजेताओं को मुंबई से मेडल के साथ वापस आने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर आर्चीबाल्ड डिसिल्वा ने हार्दिक बधाई देते हुए शुभकामना संदेश में कहा कि प्रतियोगिताएँ छात्रों के जीवन में स्वर्णिम अवसर एवं चुनौतियों के रूप में आती हैं, जो उनकी प्रतिभा को निखारने का कार्य करती हैं। खेल प्रशिक्षक अशोक कुमार ने भी होनहार छात्रों की सराहना की।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment