लखनऊ,एक लाख कोरोना टेस्टिंग करने वाला उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य बना

---Advertisement---

लखनऊ,वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते प्रसार के बीच में भी उत्तर प्रदेश सरकार की इसपर अंकुश लगाने की मुहिम जारी है। सीएम योगी आदित्यनाथ अनवरत समीक्षा करने के साथ ही साथ हर रोज नये उपाय पर भी जोर दे रहे हैं। उत्तर प्रदेश में सैंपल टेस्टिंग भी जोरों पर है। उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है, जहां पर एक दिन में एक लाख से अधिक टेस्ट हो रहे हैं। टेस्ट की संख्या बढऩे के साथ ही संक्रमितों की संख्या भी विस्तार ले रही है।

सीएम योगी आदित्यनाथ प्रतिदिन अपने सरकारी आवास पर टीम-11 के साथ कोरोना वायरस संक्रमण पर समीक्षा बैठक करने के साथ जिलों का भी दौरा करते हैं। दौरा भी ऐसा होता है कि एक दिन में तीन जिलों में जाकर वहां के अस्पतालों का हाल देखने के साथ जिलों के शीर्ष अधिकारियों के साथ समीक्षा की जाती है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को ही अपनी कर्मस्थली गोरखपुर के बाद बलिया व वाराणसी का दौरा किया था।

प्रदेश में इसी बीच आज रिकॉर्ड एक लाख से अधिक नमूनों की जांच रिपोर्ट आई है, जो अब तक की सर्वाधिक है। अब तक कुल 19 लाख से अधिक लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है । वही 1.90 लाख सॢवलांस टीमें सक्रिय कर दी गयी है। जिन इलाकों में सबसे ज्यादा रोगी मिल रहे हैं वहां और सघन जांच की जायेगी। इस समय पांच जिले चुनौती बने हुए हैं यहां संक्रमित मरीज सबसे ज्यादा हैं। इसमें लखनऊ में 3210, कानपुर में 1799, वाराणसी में 1282, झांसी में 983 व गाजियाबाद में 932 एक्टिव केस हैं। प्रदेश में अब तक कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 67 हजार से अधिक हो गया है।

कोरोना वायरस के खिलाफ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विभिन्न मोर्चों पर बेहद सक्रिय हैं। इनमें सर्वाधिक असरदार मोर्चा टेस्टिंग बन गया है। इसी मोर्चा को सीएम योगी आदित्यनाथ शुरूआत से ही सबसे अधिक बढ़ाने पर जोर दे रहे थे। इसका ही नतीजा है कि आज एक लाख ने ज्यादा कोरोना टेस्टिंग करने वाला उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है। राज्य सरकार ने रविवार को प्रदेश में कोविड-19 के 106962 टेस्ट करने में सफलता प्राप्त की है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment