पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र के परिक्षेत्र अयोध्या स्थानान्तरण पर दी गयी भावभीनी विदाई

---Advertisement---

 

हाजी सलीम हुसैन,

रावर्ट्सगंज, सोनभद्र आज दिनांक 25.06.2022 को पुलिस लाइन चुर्क, जनपद सोनभद्र में पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के परिक्षेत्र अयोध्या स्थानान्तरण पर जनपदीय पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारीगण द्वारा भावभीनी विदाई दी गयी । इस दौरान उपस्थित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण द्वारा पुलिस उप महानिरीक्षक के सराहनीय कार्यकाल एवं विभागीय मार्गदर्शन की प्रशंसा की गयी तथा इस सम्बंध में अपने विचार व्यक्त किये गये । इसके साथ ही समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण द्वारा पुलिस उप महानिरीक्षक को फूलमाला पहनाते हुए उनको सफल कार्यकाल हेतु उन्हें बधाई दी गयी तथा सोनभद्र पुलिस परिवार के तरफ से उन्हें आगामी कार्यकाल हेतु ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किया गया । इस मौके पर पुलिस उप महानिरीक्षक द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।

अवगत कराना है कि श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह सिंह दिसम्बर 2020 से पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र के पद पर नियुक्त थे तथा जनपद में अपने कार्यकाल के दौरान ही पुलिस उप महानिरीक्षक के पद पर प्रोन्नत हुए थे जिनके कुशल मार्गदर्शन एवं सराहनीय कार्यकाल में जनपदीय पुलिस का कार्य उच्च कोटि का रहा ।

इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री विनोद कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन श्री विजय शंकर मिश्र, समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना/चौकी प्रभारी, प्रतिसार निरीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह, उ0नि0 गोपनीय श्री अच्छेलाल सहित पुलिस कार्यालय एवं पुलिस लाइन के समस्त शाखा प्रभारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment