आर्मी हवलदार का हत्या आरोपी को रावर्ट्सगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार

---Advertisement---

वली अहमद सिद्दीकी/हाजी सलीम हूसैन) रावर्ट्सगंज सोनभद्र रावर्ट्सगंज पुलिस ने हत्या आरोपी को किया गिरफ्तार रात्रि लगभग 23.15 बजे थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत आशीर्वाद वाटिका में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में मनीष मद्धेशिया पुत्र स्व0 राधेश्याम, निवासी शीतला मन्दिर के पास, कस्बा रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र द्वारा की गयी हर्ष फायरिंग में गोली लगने से एक व्यक्ति (आर्मी में हवलदार के पद पर कार्यरत) बाबूलाल यादव पुत्र दयाराम, निवासी महुंआरी, तेन्दु, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 40 वर्ष की मृत्यु हो गयी । जिसके सम्बन्ध में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-447/2022 धारा 304 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर घटना में संलिप्त अभियुक्त मनीष मद्धेशिया उपरोक्त को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर शादी मे बने स्टेज के पीछे से आलाकत्ल 01 अदद पिस्टल .32 बोर मय 04 अदद जिन्दा कारतूस व 01 अदद फायर शुदा कारतूस बरामद किया गया । उक्त बरामदगी के आधार पर पंजीकृत अभियोग मे धारा 25(9) आयुध संशोधन अधिनियम 2019 व धारा 27 आयुध अधिनियम की बढ़ोत्तरी की गयी ।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
1.मनीष मद्धेशिया पुत्र स्व0 राधेश्याम मद्धेशिया, निवासी शीतला मन्दिर के पास, कस्बा, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 28 वर्ष ।

*बरामदगी का विवरण-*
1. एक अदद लाईसेंसी पिस्टल .32 बोर ।
2. 04 अदद जिन्दा कारतूस व एक अदद फायरशुदा कारतूस

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक श्री दिनेश प्रकाश पाण्डेय, थाना राबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।
2. आरक्षी अजय कुमार मौर्य, थाना राबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।
3. आरक्षी रमेश गोंड़, थाना राबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment