लहुरावीर/वाराणसी।
दिनांक 14 जून 2022 को उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री के 100 दिनों की कार्य योजना अंतर्गत श्रम चिकित्सा सेवाएं वाराणसी परिक्षेत्र वाराणसी ई एस आई डिस्पेंसरी लहुरावीर वाराणसी की तरफ से बीमांकित मरीजों हेतु जनजागरूकता कैम्प व स्वास्थ्य शिविर का भव्य आयोजन वरुणा स्थित होटल रेडिसन पर किया गया।।
कैम्प की शुरुआत ई एस आई सी एम ओ डॉ नसीम सर के संरक्षण में शुरू किया गया।।
कैम्प में कुल 307 मरीजों को स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराई गई।
बीमांकित मरीजों का बी पी, मधुमेह, व वजन का परीक्षण किया गया।।
उपरोक्त कैम्प में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ई एस आई डिस्पेंसरी लहुरावीर वाराणसी डॉ अमित व डॉ नीतू, डॉ जया प्रभारी टाउनहाल डिस्पेंसरी, डॉ निलिका प्रभारी मंडुआडीह डिस्पेंसरी के द्वारा बीमांकितों का इलाज किया गया।।

फार्मेसिस्ट विमल तिवारी व सत्य प्रकाश तिवारी के द्वारा औषधि वितरण किया गया।।
रजिस्ट्रेशन जगत जी के द्वारा एवं मास्क व सेनेटाइजर वितरण सत्यपाल के द्वारा किया गया।।

