नूरूल होदा खान। गाजीपुर
भाजपा संगठन द्वारा केंद्र सरकार के विगत आठ वर्ष के उपलब्धियों पर सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण पखवाड़े के तहत आज सोमवार को विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने विधान सभा सैदपुर के पश्चिमी मंडल के गौरी सेक्टर के बूथ संख्या 51 और 52 पर सरकार के उपलब्धियों का पत्रक आमजन मे वितरित किया और सरकार के जनकल्याणकारीयोजनाओं के बारे मे बताया और कहा कि विगत आठ वर्षों से पुर्व की राजनीति मे पारदर्शिता का अभाव था,आम आदमी व लोगों का भरोसा राजनीति और सरकारों से उठ चुका था उन मूल्यों के स्थापना मे भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहुत बड़ी भूमिका का निर्वहन किया है। उन्होंने कहा कि विश्वास के साथ जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए देश की स्थिति और परिस्थितियों का सामना करते हुए हमारे नेताओं ने जो काम किया है वह देश की सुरक्षा, समृद्धि, सम्मान और जन जन के विकास का मापदंड निर्धारित करता है।इस अवसर पर प्रमुख रूप से मंडल महामंत्री शैलेंद्र सिंह शैलू, आशुतोष सिंह, रामधनी त्रिपाठी, पंकज सिंह, डॉ संतोष जायसवाल, ग्राम प्रधान नरसिंह गोस्वामी व पूर्व प्रधान विजय शंकर सिंह उपस्थित रहे।

