सोनभद्र ,विश्व पर्यावरण दिवस  पर जनपदीय पुलिस द्वारा किया गया वृक्षारोपण-

---Advertisement---

हाजी सलीम हूसैन, 

रावर्ट्सगंज, सोनभद्र

आज दिनांक 05.06.2022 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा पुलिस अधीक्षक आवास लोढ़ी पर वृक्षारोपण किया गया । इस मौके पर पुलिस उप महानिरीक्षक ने कहा कि वृक्ष हमारे पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए अत्यन्त आवश्यक हैं । अतः न केवल हमें नियमित तौर पर वृक्षारोपण करना चाहिए बल्कि उसके उपरान्त उसकी देखभाल करना भी उतना ही आवश्यक है । पर्यावरण को बचाये रखना हम सभी की जिम्मेदारी है तथा हम सभी को भविष्य के दृष्टिगत इस जिम्मेदारी का निर्वहन करना आवश्यक है । इसके साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री विनोद कुमार तथा पुलिस लाइन के अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण द्वारा भी पुलिस लाइन परिसर तथा उसके आस-पास के क्षेत्रों में वृक्षारोपण का कार्य किया गया । इसके अतिरिक्त जनपद के समस्त थानों, चौकियों, पुलिस कार्यालयों पर भी वृक्षारोपण का कार्य किया जा रहा है ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment