पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने शक्तिनगर का आकस्मिक निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए –

---Advertisement---

वली अहमद सिद्दीकी, शक्तिनगर, सोनभद्र

आज दिनांक 01.06.2022 को पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा थाना शक्तिनगर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । इस दौरान गार्द की सलामी लेते हुए थाना परिसर का भ्रमण कर थाना कार्यालय, हवालात, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क, कंप्यूटर कक्ष, मेस, बैरक आदि का निरीक्षण किया गया तथा थाना परिसर, बैरक, मेस इत्यादि को साफ व स्वच्छ रखने एवं कार्यालय के अभिलेखों को अद्यावधिक कर बेहतर ढंग से व्यवस्थित रखने, थाने के असलहों की नियमित साफ-सफाई करने हेतु प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया । साथ ही अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने, थाने पर आने वाले प्रत्येक पीड़ित/शिकायतकर्ता की शिकायतों को विनम्रता पूर्वक सूनने व उनके प्रार्थना-पत्रों को रजिस्टर में क्रमबद्ध तरीके से अंकित कर उसकी शत-प्रतिशत सुनवाई करते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई करने, मिशन शक्ति कक्ष/महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त पुलिसकर्मी को आने वाली फरियादियों की समस्या को सहानुभूति पूर्वक सुनकर उनका निस्तारण कराने, बैंकों व वित्तिय संस्थानों की सुरक्षा के साथ ही एंटी रोमियों टीम को क्षेत्र में जाकर महिलाओं/बालिकाओं को नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए । इसके साथ ही पुलिस उप महानिरीक्षक द्वारा थाने के आईजीआरएस प्रार्थनापत्रों की भी समीक्षा की गयी तथा आरक्षियों के बीट बुक का भी निरीक्षण कर सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर मिथिलेश मिश्रा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment