पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा थाना बभनी का किया गया आकस्मिक निरीक्षण

---Advertisement---

फैज अहमद,

बभनी,सोनभद्र

आज दिनांक 19.05.2022 को पुलिस उप महानिरीक्षक/ पुलिस अधीक्षक श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा थाना बभनी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । इस दौरान सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण करते हुए कार्यालय, हवालात, कंप्यूटर कक्ष, मेस, बैरक, महिला हेल्पडेस्क, ड्यूटी रजिस्टर आदि का निरीक्षण किया गया तथा सम्पूर्ण परिसर को साफ व स्वच्छ रखने एवं कार्यालय के अभिलेखों जैसे अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर व बीट सूचना रजिस्टर तथा अन्य अभिलेखों का अवलोकन किया गया तथा उन्हें बेहतर व अद्यावधिक करते हुए उनके व्यवस्थित रखरखाव हेतु प्रभारी निरीक्षक बभनी को निर्देशित किया गया । इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन श्री विजय शकंर मिश्र, क्षेत्राधिकारी दुद्धी श्री आशीष मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक बभनी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment