सोनभद्र-: रेणुकूट के प्लांट 2 कालोनी में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 1 व्यक्ति का शव

---Advertisement---

अनमोल  कुमार  सिंह , रेनुकूट। 

सोनभद्र-: रेणुकूट के प्लांट 2 कालोनी में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 1 व्यक्ति का शव 

रेणुकूट। रेणुकूट चौकी अन्तर्गत प्लांट -2 कॉलोनी परिसर मे उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक व्यक्ति का शव कमरे में पड़ा मिला। बता दूं कि अकेले रह रहे रामधनी पुत्र रामप्यारे उम्र 53 वर्ष की लाश प्लांट 2 स्थित I-1760 में मृत पड़ी हुई थी मृतक के पुत्र कामेश्वर ने पिपरी थाना प्रभारी अभय नारायण तिवारी से बताया कि पिता से कल रात मेरी वार्ता हुई थी जो कि हल्की तबीयत खराब होने की बात कह रहे थे। जब मै दोबारा सुबह उनसे संपर्क करने की कोशिश किया तो वे फोन नहीं उठा रहे थे तो मै रावर्टसगंज से रेनुकूट आ गया और जब अपने क्वार्टर पे पहुंचा तो देखा कि खिड़की खुली हुई है पिता बेड पर लेटे हुए थे और दरवाजा अंदर से बंद था तभी पुलिस को सूचना देकर और पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया तो वह बेड पर मृत अवस्था में लेटे पड़े थे। वही लडके ने बताया कि मिली जानकारी के अनुसार कल वह प्लांट से बी शिफ्ट ड्यूटी करके रात 11:30 बजे अपने रूम पर आए थे और वह कार्बन प्लांट मैकेनिकल मेंटेनेंस वर्क में कार्यरत थे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment