हिंडालको संस्थान के मानव संसाधन प्रमुख श्री सतीश आनंद ने करोना के रेनुकूट में बढ़ते प्रकोप से बचाव के लिए कर्मचारियों एवं उनके परिवार से अपील की

---Advertisement---

मोहम्मद शाहेनूर हसन “क्राइम जासूस “ब्यूरो चीफ (रेणुकूट,सोनभद्र)
जनपद सोनभद्र के रेनुकूट में हिंडाल्को में लगातार कोरोना पॉजिटिव मिलने से चिंतित हिंडालको संस्थान के मानव संसाधन प्रमुख सचिव आनंद जी ने आज हिंडाल्को कॉलोनी में अपने हिंडाल्को के कर्मचारियों एवम अधिकारियो को मोबाइल वैन के माध्यम से सम्बोधित किया । अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि हमें मजबूत इच्छा शक्ति से कोरोना की चैन को तोड़ना है।15 दिन के लिए लागू स्वप्रेरित क्वारंटाइन का सख्ती से पालन करना है।
उन्होंने कहा कि बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें बाहर जा कर खरीदारी ना करें।
कोरोना के शुरुआती लक्षण दिखने पर बिल्कुल भी न घबराएं। बुखार खासी होने पर हिण्डाल्को प्रबंधन को तुरंत सूचित करें।
हिण्डाल्को प्रबंधन आपके साथ मजबूती से खड़ा है। किसी भी परिस्थिति में घबराए नहीं।
सोशल डिस्टनसिंग का सख्ती से पालन करें एवं एक दूसरे से 2 गज की दूरी अवश्य बनाएं।
हाथ धुले एवं सैनिटाइजर का प्रयोग नियमित करते रहें।
हिण्डाल्को में एडवांस टेस्टिंग की व्यवस्था की गई है। जहाँ अभी तक 300 से अधिक लोगों की फ्री में जांच की गई है।
रेनुकूट एवं हिण्डाल्को कॉलोनी में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद अब हमें और अधिक सतर्कता बरतनी होगी। श्री सतीश आनंद ने कहा कि
हिण्डाल्को प्रबंधन ने अतिथि गृह में ही कोरोना मरीजो की कोरेन्टीन की व्यवस्था की हुई है। जहाँ उनकी अच्छे से देखभाल की जा रही है। उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि किसी को
घबराने की जरूरत नही है और घर पर रह कर सुरक्षित एवम स्वस्थ रहने की अपील की।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment