बिजपुर ,आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है

---Advertisement---

बीजपुर/सोनभद्र।

बग्घा सिंह/असफाक कुरैशी)
आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। साथ ही भयमुक्त वातावरण में मतदान संपन्न कराने की कवायद तेज हो गई है। सुरक्षा और कानून व्यवस्था के मद्देनजर मंगलवार को बीजपुर बाजार, मुस्लिम मोहल्ला, स्वागत गेट, शांति नगर, और अन्य क्षेत्रों में पुलिस ने सीआरपीएफ जवानों को लेकर फ्लैग मार्च किया। बीजपुर थाना प्रभारी भैया शिव प्रसाद सिंह सीआरपीएफ जवानों के साथ स्थानीय थाना क्षेत्र के आसपास के इलाके में पहुंचे। जवानों के साथ थाने की पुलिस भी मौजूद रही। पुलिस और सीआरपीएफ जवानों के साथ बाजार में पैदल गश्त किया। इसके अलावा बीजपुर थाना प्रभारी भैया शिव प्रसाद सिंह ने भी टीम और सीआरपीएफ जवानों के साथ बाजार में फ्लैग मार्च कर सख्ती का संदेश दिया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment