अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के प्रीत नगर गणेश जी मंदिर से 500 मीटर की दूरी पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव स्थानीय लोगों के माने तो व्यक्ति मानसिक रूप से अर्ध विक्षिप्त युवक रात में बैठा हुआ था जब सुबह हुई तो लोगों ने देखा कि युवक मृत अवस्था में पड़ा हुआ है ।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना चोपन थाने को दी गई जिसके बाद तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त शुरू कर दी है युवक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।
*मानसिक रूप से अर्धविक्षिप्त अज्ञात व्यक्ति का मिला शव
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Saturday, January 29, 2022 2:26 PM
---Advertisement---

