सत्यपाल सिंह,
म्योरपुर,सोनभद्र
म्योरपुर। रिहन्द तलहटी में स्थित खन्ता पिकनिक स्पॉट की शोभा पर खनन माफियाओं की निगाह ऐसी लग चुकी है कि दो दिन से लगातार बालू का अवैध खनन कर ट्रैक्टर से गन्तव्य तक पहुंचा रहे है।म्योरपुर थाना क्षेत्र के खन्ता पिकनिक स्पॉट और उसके आसपास से रात्रि के अंधेरे में भोर तक माफिया खनन करने में लगे हैं उधर सम्बंधित विभाग मूकदर्शक बना हुआ है।खनन से ग्रामीणों और पर्यायवरण प्रेमियों में आक्रोश व्याप्त है।सूत्रों की मानें तो खनन माफिया ग्रामीणों को डरा धमका कर इस कदर अपना खौफ बना रहे है कि कोई अगर बालू खनन की सूचना दिया तो उसका मोबाइल नम्बर सर्विलांस पर लगवाकर फर्जी मुकदमे में फंसवा दिया जाएगा। इस प्रकार तरह तरह का हथकंडा अपना कर बालू का खनन बेखौफ चल रहा है।खन्ता जगह बालू की रेत व उसकी चट्टानों की शोभा ही पिकनिक स्पॉट रूप में प्रसिद्ध हुआ है जहां नियमित दूर दराज के लोग घूमने आतें हैं और कई जनप्रतिनिधिगण भी लुफ्त उठाकर अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके है।खन्ता को पिकनिक स्पॉट की दर्जा दिलाने हेतु भाजपा मण्डल अध्यक्ष मोहर लाल खरवार पर्यटक मंत्री को तो ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड़ जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप चुकें है। बता दें कि विगत वर्ष खन्ता में खनन रोकने गए वन कर्मियों पर खनन माफियों ने हमला भी कर दिया था तथा यहां खनन कर डंप पड़ा बालू खनन विभाग द्वारा सीज कर मुकदमा भी पंजीकृत कराया जा चुका है।इस सम्बंध में क्षेत्रीय लेखपाल अलाउद्दीन ने कहा कि वहां ग्रामीणों से खनन की शिकायत मिली है कुछ लोग है जो जबरजस्ती खनन करते है तहसीलदार को रिपोर्टिंग कर दिया हूँ जल्द ही कार्यवाही की जाएगी।

