चुनाव के मद्देनजर शक्तिनगर पुलिस विभग ने चलाया चेकिंग अभियान

---Advertisement---

 

उर्जान्चल ब्यूरों उमेश सागर

शक्तिनगर/सोनभद्र

सोनभद्र पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर इन दिनों जिले में जगह-जगह पुलिस गस्त कर रही है। वैसे तो पूरे साल ही पुलिस विभाग माहौल शांति बनाए रखने के लिए गस्त करती है। लेकिन पुलिस विभाग की तरफ से विधानसभा चुनाव के चलते कानून व्यवस्था को प्रभावी एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के लिए चुनावों को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए लगातार पैदल गस्त की जा रही है। ऐसे में शुक्रवार को भी जिले की मध्यप्रदेश से लगने वाली सीमा पर स्थिति थाना शक्तिनगर के थाना प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार मिश्र ने पैदल गस्त कर पुलिस बल के साथ अपने थाना क्षेत्रांतर्गत ढाबा, होटल एवं शराब ठेका की चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान शक्तिनगर पुलिस द्वारा शराब ठेके और शराब का सेवन करने वालों को शख्त हिदायत देते हुए फटकार लगाई। चुकी जिले में 144 धारा प्रभावी है इसलिए लोगों को चार की संख्या से ज्यादा इकठ्ठा होने पर समझया गया।
शक्तिनगर थाना प्रभारी ने लोगों के हिदायत देते हुए कहा कि, दोबारा सार्वजनिक स्थान पर दारू का सेवन तथा किसी भी कारण से इकट्ठा होने पर कानूनी करवाई की जाएगी।
शक्तिनगर थाना प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार मिश्र ने क्षेत्र शराब की दुकानों पर चेकिंग करते हुए कर्मचारियों और लाइसेंसधारी से शराब की दाम और स्टॉक के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान लाइसेंस धारक को व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए है और किसी भी तरह का कोई भी व्यक्ति दारू का सेवन कर माहौल खराब करने की कोशिश करता है तो तुरंत पुलिस को सूचना देने की बात कही।

शक्तिनगर थाना प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार मिश्र ने कई संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की। साथ ही प्रशासन ने चुनाव को देखते हुए कस्बे में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लोगों से अपील भी की।
थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि, इलाके में चुनाव के मद्देनजर उन लोगों पर निगरानी रखना है। जो शांति व्यवस्था को भंग कर सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि अगर क्षेत्र में ऐसा कोई संदिग्ध व्यक्ति पाया जाता है, तो उसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment