सोनभद्र अनपरा पुलिस के पीआरवी 4213 ने दिल का दौरा आने से अर्धमूर्छित व्यक्ति को पहुंचाया अस्पताल 

---Advertisement---

वली अहमद सिद्दीकी/विक्रम सिंह,

सोनभद्र अनपरा पुलिस के पीआरवी 4213 ने दिल का दौरा आने से अर्धमूर्छित व्यक्ति को पहुंचाया अस्पताल 

अवगत कराना है कि दिनांक 25.01.2022 को थाना अनपरा की पीआरवी 4213 थाना स्थानीय क्षेत्रान्तर्गत वाई0ई0 कॉलोनी में एक व्यक्ति द्वारा दरवाजा न खोलने की सूचना पर मौके पर पहुंची । पीआरवी ने जानकारी की तो कॉलर ने बताया कि उक्त व्यक्ति ने दरवाजा बन्द किया है तथा फोन भी नहीं उठा रहे हैं जिसपर पीआरवी कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कॉलर व स्थानीय लोगों की मदद से दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हुए तो पाया कि उक्त व्यक्ति को दिल का दौरा आया है जिसके कारण वह अर्धमूर्छित होकर पड़े हुए हैं । पीआरवी कर्मियों अनिल कुमार(कमाण्डर) तथा मुकेश विश्वकर्मा (पायलट) ने उक्त व्यक्ति के परिजनों तथा स्थानीय पुलिस को सूचित करते हुए व्यक्ति को नेहरु अस्पताल में भर्ती कराया जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के उपरान्त व्यक्ति को वाराणसी के लिये रेफर कर दिया । उक्त सूचना पर पीआरवी कर्मियों द्वारा की गयी कार्रवाई अत्यन्त सराहनीय रही जिसके लिये उन्हें *पीआरवी ऑफ द डे* चुना गया तथा उक्त सराहनीय कार्य की आमजनमानस द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment