सोनभद्र पुलिस द्वारा 130 लीटर कच्ची शराब अवैध के साथ 22 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया

---Advertisement---

हाजी सलीम हुसैन ,रावटसगंज ,सोनभद्र

पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत जनपद सोनभद्र में पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें शराब की दुकानों का निरीक्षण/चेकिंग सहित अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में दिनांक 25/26.01.2022 को जनपदीय पुलिस के अभियान के तहत 48 घण्टों मे थाना पिपरी पुलिस द्वारा 02 नफर अभियुक्तगण के कब्जे से 30 लीटर अवैध कच्ची शराब, थाना दुद्धी पुलिस द्वारा 04 नफर अभियुक्तगण के कब्जे से 80 लीटर अवैध कच्ची शराब, थाना म्योरपुर पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त के कब्जे से 10 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब, थाना अनपरा पुलिस द्वारा 02 नफर अभियुक्तगण के कब्जे से 50 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब, थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा 05 नफर अभियुक्तगण के कब्जे से 70 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब, थाना विण्ढमगंज पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त के कब्जे से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब, थाना करमा पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त के कब्जे से 20 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब, थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा 04 नफर अभियुक्तगण के कब्जे से 30 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब, थाना शाहगंज पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त के कब्जे से 10 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब तथा थाना बभनी पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त के कब्जे से 10 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब (कुल 22 नफर अभियुक्तगण के कब्जे से 330 लीटर अवैध कच्ची शराब) बरामद करते हुए लहन भी नष्ट किया गया व उक्त बरामदगी के सम्बंध मे सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई की गयी ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment