अशोक मद्धेशिया
क्राइम जासूस
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। गणतंत्र दिवस के (73) वें वर्षगांठ पर हर्षोल्लास के साथ करोना गाइड लाइन का पालन करते हुए समयानुसार नगर पंचायत कार्यालय,भाजपा कार्यालय एवं पूरे नगर के विद्यालयों,रेलवे यूनियन कार्यालयों में ध्वजारोहण किया गया।
आपको बताते चलें कि हर वर्ष भांति इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस के 73 वें वर्षगांठ पर नगर पंचायत कार्यालय पर नगर पंचायत अध्यक्षा फरीदा बेगम ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद नगर पंचायत अध्यक्षा/अधिशासी अधिकारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि इस वर्ष अधिसूचना जारी है साथ ही साथ करोना की लहर को देखते हुए शासन के गाइड लाइन के आदेशानुसार आप सभी लोग इसका पालन करिए और अपने वार्ड में साफ-सफाई का ध्यान रखें जहां कहीं गन्दगी नजर आए पंचायत कार्यालय में सूचित करें आप सबके सेवा के लिए पंचायत प्रशासन सदैव तत्पर हैं। अन्त में ध्वजारोहण में उपस्थित सभी अतिथियों का अभिवादन किया एवं मिष्ठान वितरण किया गया।

इसी क्रम में भाजपा मंडल कार्यालय पर भी ध्वजारोहण भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह ने किया ध्वजारोहण के बाद उन्होंने सम्बोधित करते हुए कहा कि आज बड़े हर्ष के साथ हम सभी पूरे देश में (73) वा गणतंत्र दिवस मना रहें हैं मैं आजादी के उन वीर सपूतों के चरणों नमन वंदन करता हूं जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर हम सभी को आजादी दिलाई उन माताओं के चरणों में भी वंदन जिन्होंने ऐसे देशभक्त सच्चे सपूतों को जन्म दिया। अन्त में सभी को मिष्ठान वितरण किया गया। इसी क्रम में सभी विद्यालयों एवं रेलवे आफिस,रेलवे यूनियन कार्यालयों पर भी ध्वजारोहण एवं मिष्ठान्न वितरित किया गया।
इस पावन अवसर पर – पंचायत प्रतिनिधि उस्मान अहमद, पूर्व ब्लाक प्रमुख बबली, रेलवे यूनियन अध्यक्ष उमेश सिंह , भाजपा वरिष्ठ नेता राजन जायसवाल, सभासद कुशल सिंह, धर्मेश जैन,उषा देवी,सोनी रावत, महेंद्र केसरी, सुमन लता देवी, अनिल जायसवाल, एडवोकेट अमित सिंह, ठीकेदार बंटी सिंह, भाजपा जिला महामंत्री रामसुंदर निषाद, भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य प्रदीप अग्रवाल, सत्य प्रकाश तिवारी, दिव्य विकास सिंह, भाजपा मंडल महामंत्री विकास चौबे, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र जायसवाल, मनीष सिंह, ब्रजेश पांडे, भाजपा सक्रिय कार्यकर्ता पवन सिंह, मुकेश पटेल, एवं समस्त सम्भ्रांत गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
पूरे नगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया (73) वा गणतंत्र दिवस।*
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Wednesday, January 26, 2022 11:48 AM
---Advertisement---

