क्राइम जासूस
संवाददाता
ओबरा/सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी का बिल्ली मारकुंडी शक्ति केंद्र पर पन्ना प्रमुख सम्मेलन का आयोजन सोमवार को शारदा मंदिर के निकट किया गया। भारतीय जनता पार्टी ओबरा मंडल प्रभारी सुरेंद्र अग्रहरी की अध्यक्षता में बिल्ली मारकुंडी शक्ति केंद्र के सभी बूथों पर बनाए गए पन्ना प्रमुखों की बैठक आहूत कर उन्हें आगामी 7 मार्च को होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी शीर्ष नेतृत्व द्वारा निर्देशित कार्यक्रमों एवं गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान ओबरा विधानसभा के प्रवासी प्रभारी रघुराज पांडे एवं विधानसभा के प्रभारी अरविंद सिंह ने संयुक्त रूप से राष्ट्रवाद के प्रति समर्पित भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने की बात रखते हुए सबका साथ सबका विकास के मूल मंत्र को अंगीकार करने पर बल दिया और बताया कि अन्य पार्टियां जातिवाद वंशवाद करके समाज को राजनीतिक दृष्टिकोण से तोड़ने का काम कर रही है जबकि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार बिना किसी भेदभाव के चाहे वह किसी भी धर्म जाति व वर्ग का व्यक्ति है सबको समान रूप से योजनाओं का लाभ प्रदत कराने का काम सतत कर रही है। सोशल मीडिया के प्रवासी प्रभारी विवेक विकास ने बताया कि देश में कोविड-19 महामारी के मद्देनजर सोशल मीडिया के द्वारा प्रचार प्रसार किया जाना ही एकमात्र माध्यम है इसलिए सोशल मीडिया के प्रत्येक आयामों पर सक्रिय रुप से नियमित प्रचार किया जाना निश्चित तौर पर प्रचंड विजय दिलाएगा। सम्मेलन के दौरान भाजपा मंडल महामंत्री सुनील सिंह, शक्ति केंद्र प्रभारी आशुतोष सिंह, शक्ति केंद्र संयोजक ओम प्रकाश दुबे, भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अरविंद सोनी, महिला मोर्चा अध्यक्ष उषा शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष नादीश हसन, शिशिर शर्मा, समीर माली नित्यानंद दुबे, शुभम सिंह, सागर महरोलिया, अनुराग श्रीवास्तव, अनिकेत तिवारी, संदीप अग्रवाल, राजेश निषाद, निशी बाला सिंह, गोपाल दुबे, अवध गिरी इत्यादि लोग मौजूद रहे। संचालन भाजपा मंडल महामंत्री पवन मिश्रा ने किया।
*भाजपा ने पन्ना प्रमुखो के सम्मेलन का किया आयोजन*
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Tuesday, January 25, 2022 5:47 AM
---Advertisement---

