उमेश सागर
सिंगरौली। मानवाधिकारों का हनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मानव रक्षा एवं सामाजिक न्याय कार्य हेतु हमारा संगठन सदैव तत्पर एवं अग्रणी रहेगा। दबे-कुचले, शोषित, वंचितों को हक दिलाने के लिए हमारा संगठन और टीम हमेशा समाज के अंतिम व्यक्ति के साथ खड़े रहेंगे। उक्त बातें मानव अधिकार जन सेवा एसोसिएशन कार्यालय के रविवार को महाजन मोड़ समीप उद्घाटन सत्र में बोलते हुए एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रिंस कुमार तिवारी ने कही।
सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ने व विकास की मुख्यधारा से कटे जनता तक स्वास्थ्य शिक्षा आदि कार्यों को पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को मानव अधिकार जन सेवा एसोसिएशन कार्यालय का शुभारंभ विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ सदर विधायक राम लल्लू वैश्य, देवसर विधायक सुभाष रामचरित्र वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल, भारतीय मीडिया फाउंडेशन राष्ट्रीय महासचिव रंजीत राय, युवा नेता विनोद सिंह कुरुवंशी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष अरविंद सिंह चंदेल, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सीपी शुक्ला आदि की उपस्थिति में फीता काटकर हुआ।

एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव राम मनोहर तिवारी व राष्ट्रीय चेयरमैन प्रकाश कुमार ने बताया कि बहुत जल्द सिंगरौली जिले के ग्रामीण अंचलों में बड़े पैमाने पर स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा और साथ ही गरीब बच्चों को मुफ्त शिक्षा दिलाने हेतु निशुल्क एकल विद्यालय प्रारंभ किया जाएगा।
इस अवसर पर मोहम्मद सद्दाम, रंजू भारती, आलोक शुक्ला, विनोद कुमार, किरण कुमारी, मंजू सिंह, रितेश कुमार, दीपाली गुप्ता, निशा तिवारी आदि एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

