ग्राम प्रधान हिरालाल ने उप जिलाधिकारी दुद्धी को पुल व पानी निकासी की समस्या को लेकर पत्र के माध्यम से अवगत कराया।

---Advertisement---

 

उमेश सागर ऊर्जांचल ब्यूरो

अपनी कार्यशैली के अनरूप कार्य करने वाले ग्राम पंचायत चिल्काडाँड़ के ग्राम प्रधान हीरालाल ने लोगों की समस्या के समाधान के लिए उपजिलाधिकारी दुद्धी/ जिलाधिकारी को लिखे अपने पत्र में समस्या से अवगत कराया है। पत्र के माध्यम से उन्होंने मांग की हैं कि जो पानी की निकासी के लिए पूल बना है उस पूल से पानी की निकासी अच्छे ढंग से नहीं हो पाती है। जबकि आस-पास बस स्टैंड निवासी जनता और दुकानदारों द्वारा बड़े पैमाने पर पानी का दोहन कर नाली में बहाया जाता है। बस स्टैंड होने की वजह से आस-पास पानी फैलने की वजह से बदबू लगातार बनी रहती है। इसलिए पानी की अच्छे से निकासी के लिए बड़े पुलिया का निर्माण होना चाहिए। जिससे आम जनता के साथ-साथ यात्रियों को भी सहूलियत हो। देखा गया है कि शक्तिनगर मार्ग पर स्थानीय बाजार में लोग पानी की निकासी से परेशान रहते है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment