गोपाल शर्मा /आशुतोष गिरी) पन्नूगंज सोनभद्र
पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में गोवंश तस्करी में संलिप्त अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही व उनकी गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 22.01.2022 को थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा 02 अदद पिकअप वाहन से तस्करी हेतु ले जाये जा रहे 16 राशि गोवंश को बरामद कर मुक्त कराया गया । गोवंश को तस्करी के लिये ले जा रहे मौके से 04 नफर अभियुक्तगण क्रमश: 01. दिनेश यादव पुत्र देवनाथ यादव, निवासी ग्राम जमसोत, थाना चकरघट्टा,जनपद चन्दौली 02. बन्धू यादव पुत्र रामबृक्ष निवासी ग्राम चौधरना, थाना अधौरा, जनपद भभुआ (बिहार) 03. लवकुश मौर्य पुत्र कल्लू मौर्य, निवासी ग्राम महगावा, थाना राजातलाब, जनपद वाराणसी 04. राम अनुज पुत्र भाला प्रहरी निवासी ग्राम हरिनाथपुर, थाना राजातलाब, जनपद वराणसी को गिरफ्तार किया गया तथा 01 अभियुक्त नीरज हरिजन निवासी ग्राम खलियारी, थाना रायपुर, सोनभद्र द्वारा अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया । उपरोक्त बरामदगी गिरफ्तारी के सम्बंध मे थाना पन्नूगंज पर मु0अ0सं0 11/2022 धारा 419, 420, 467, 468 ,471 भादवि व 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम पंजीकृत कर अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय भेजा गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-*
1- दिनेश यादव पुत्र देवनाथ यादव, निवासी ग्राम जमसोत, थाना चकरघट्टा,जनपद चन्दौली ।
2-बन्धू यादव पुत्र रामबृक्ष निवासी ग्राम चौधरना, थाना अधौरा, जनपद भभुआ (बिहार) ।
3-लवकुश मौर्य पुत्र कल्लू मौर्य, निवासी ग्राम महगावा, थाना राजातलाब, जनपद वाराणसी ।
4- राम अनुज पुत्र भाला प्रहरी निवासी ग्राम हरिनाथपुर, थाना राजातलाब, जनपद वराणसी ।
*बरामदगी का विवरण -*
1- 02 अदद पिकअप वाहन ।
2- 16 राशि गोवंश ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*
1-प्रभारी निरीक्षक श्री राजेश कुमार सिंह, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र ।
2-उ0नि0 श्री हरिशंकर यादव, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र ।
3-हे0का0 प्रभाकान्त मिश्रा, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र ।
4-हे0का0 हरेन्द्र कुमार, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र ।
5-का0 प्रशान्त श्रीवास्तव थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र ।
6-का0 मंजय कुमार मौर्य, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र।
7-का0 भूपेन्द्र पाण्डेय थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र ।
8-का0 शिवम कुमार थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र ।

