जयदीप गुप्ता ,,ब्यूरो चीफ ,,क्राइम जासूस सोनभद्र
क्राइम ब्रांच व थाना ओबरा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा 80 ग्राम नाजायज हेरोईन व तमंचा के साथ 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के कुशल निर्देशन में आगामी विधान सभा चुनाव-2022 को सकुशल, शान्तिपूर्ण व निष्पक्ष रुप से सम्पन्न कराये जाने के उदेश्य सें जनपद में अवैध शस्त्र/मादक पदार्थ बरामदगी व इसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 22.01.2022 को क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री शंकर प्रसाद के निकट पर्यवेक्षण में क्राइम ब्रांच सोनभद्र व थाना ओबरा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर की सूचना पर गजराज नगर रेलवे क्रासिंग के पास से 01 नफर अभियुक्त सूफियान खान पुत्र करी मुल्लाह खान निवासी उरमौरा थाना राबर्ट्सगंज सोनभद्र को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 80 ग्राम नाजायज (अनुमानित कीमत 08 लाख रु0 ) व 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया । उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना ओबरा पर मु0अ0सं0 21/2022 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट व मु0अ0सं0 22/2022 धारा-3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त उपरोक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्तः-*
01. सूफियान खान पुत्र करी मुल्लाह खान निवासी उरमौरा थाना राबर्ट्सगंज सोनभद्र ।
*बरामदगी-*
1- 80 ग्राम नाजायज हेरोईन(अनुमानित कीमत 08 लाख रु0 )
2- 01 अदद तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
01. श्री अभय कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र ।
02. श्री साजिद सिद्दीकी, प्रभारी एसओजी, जनपद सोनभद्र ।
03. उ0नि0 सरोजमा सिंह, प्रभारी सर्विलांस सेल, जनपद सोनभद्र ।
04. उ0नि0 अमित कुमार त्रिपाठी, प्रभारी स्वाट टीम, जनपद सोनभद्र ।
05. उ0नि0 अब्दुल कलाम,थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र ।
06. उ0नि0 प्रवीन्द्र कुमार, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र ।
07. हे0का0 जगदीश मौर्य, हे0का0 अरविन्द सिंह, हे0का0 चन्द्रभान यादव, हे0का0 अतुल सिंह, हे0का0 अमर सिंह, हे0का0 शशि प्रताप सिंह, रितेश सिंह पटेल, स्वाट/एसओजी टीम सोनभद्र ।
08. हे0का0 इमरान खां,का0 विकास सिंह,का0 अतुल अवस्थी थाना ओबरा सोनभद्र ।

