विक्रम सिंह/रब्बानी) अनपरा, सोनभद्र,
सोंनभद्र,अनपरा पुलिस ने अवैध कोयला परिवहन मे 6 ट्रक के साथ 4 आरोपी को किया गिरफ्तार। पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के निर्देशन मे क्षेत्राधिकारी पिपरी प्रदीप सिंह चंदेल के मार्गदर्शन मे अनपरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना मिलने पर काशीमोड के पास से चन्दासी मंडी के लिए जा रही कोयला से लदी 6 ट्रक चालक को बिना कोई पेपर के व फर्जी कूटरचित कागजात के साथ पकड़ा। गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध मे अनपरा पुलिस ने आइपीसी की धारा 379, 411, 414 व लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम अन्य अभियोग पंजीकृत कर आरोपी का चालान कर दिया।

