मुस्तकीम खान सुकृत सोनभद्र
पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के कुशल निर्देशन में आगामी विधानसभा चुनाव-2022 को सकुशल ,शान्तिपूर्ण व निष्पक्ष रुप से सम्पन्न कराये जाने के उदेश्य से जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने व उसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी/बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 19.01.2022 को थाना राबर्ट्सगंज की चौकी सुकृत पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त राजू कनौजिया पुत्र स्व0 विजय मल कन्नौजिया निवासी ग्राम बरैला थाना राबर्टसगंज सोनभद्र को ग्राम परही मोड़ के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 40 ग्राम नाजायज हीरोइन (अनुमानित कीमत-04 लाख) बरामद किया गया तथा उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 57/2022 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त उपरोक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्तः-*
1- राजू कनौजिया पुत्र स्व0 विजय मल कन्नौजिया निवासी ग्राम बरैला थाना राबर्टसगंज सोनभद्र ।
*बरामदगी-*
1- 40 ग्राम हेरोईन (अनुमानित कीमत 04 लाख)
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1- उ0नि0 ज्ञानेंद्र सिंह चौकी प्रभारी सुकृत थाना राबर्ट्सगंज सोनभद्र ।
2- हे0कां0 संदीप सिंह चौकी सुकृत थाना राबर्ट्सगंज सोनभद्र ।
3- कां0 अनिल यादव चौकी सुकृत थाना राबर्ट्सगंज सोनभद्र ।
4- कां0 अरुण सिंह चौकी सुकृत थाना राबर्ट्सगंज सोनभद्र ।

