रूट मार्च कर भयमुक्त मतदान करने हेतु किया जागरूक

---Advertisement---

 

मुस्तकीम खान सोनभद्र

आगामी विधान सभा चुनाव 2022 के मद्देनजर जनपद सोनभद्र के कर्मा थाना क्षेत्र के दुरूह गांवों इमली पुर, जुड़वरिया, कर्मा, केकराही, करकी माईनर, खैराही, रानी तारा सहित खैरपुर, गढ़ई गाढ़, जड़ेरूआ में पुलिस व सीआरपीएफ के जवानों ने पुलिस क्षेत्राधिकारी व कर्माथाना प्रभारी के नेतृत्व में रूट मार्च किया|और क्षेत्रवासियों को भयमुक्त माहौल दिया| पुलिस क्षेत्राधिकारी ने ग्रामीण इलाकों में चरवाहों व राहगीरों से नक्सल संचरण की भी टोह ली और आगामी विधान सभा चुनाव में निष्पक्ष मतदान करने की अपील की| उन्होंने कहा कि अगर कोई भी प्रत्याशी या उसका समर्थक किसी को शराब व नकदी आदि का प्रलोभन देता है या अपने पक्ष में मतदान के लिए डराता ,धमकाता है तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दे जिससे समय रहते उस व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई हो सके| पुलिस क्षेत्राधिकारी ने कहा कि चुनाव में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए सीधा जेल भेजा जाएगा| सुबह साढ़े 10 बजे से शुरू हुई रूट मार्च 25-30 किमी का रुट मार्च करते हुए पूरे कर्मा थाना क्षेत्र में रूट मार्च कर भयमुक्त मतदान का माहौल दिया गया|

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment