क्राइम जासूस
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र । समाजवादी पार्टी की नगर कार्यकारिणी का विस्तार एक बार फिर रविवार को किया गया जिसमें 1 उपाध्यक्ष, 2 सचिव 2 सदस्य बनाए गए। अब कुल मिलाकर नगर कार्यकारिणी के सदस्यों की संख्या 21 हो गई है।
कार्यकर्ताओं को पदभार देते हुए नगर अध्यक्ष कुशल सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव में उन कार्यकर्ताओं को तरजीह दी जा रही है जो दिन रात जनता के बीच रहकर कार्य कर रहे हैं। 21 लोगो की समाजवादी विचारधारा वाले लोगों की नगर टीम गठित की है। जिसमें नगर उपाध्यक्ष सोहन यादव, नगर सचिव अनुराग मालवीय,विकास कुमार अग्रहरी,सदस्य रामनाथ केशरी व राजवंशी यादव को बनाया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा की ये जो जिम्मेदारी हम सभी को दी गई है हम सभी अपने जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी से करेंगे और वर्तमान में चल रही विधानसभा के चुनाव में अहम भागीदारी कर अखिलेश यादव के हाथो को मजबूत करने का काम करेंगे।
सपा नगर अध्यक्ष ने नगर कमेटी का किया विस्तार
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Sunday, January 16, 2022 2:02 PM
---Advertisement---

