राकेश केसरी
विंढमगंज सोनभद्र,, आज विंढमगंज थाना पर तैनात उप निरीक्षक मोहम्मद अरशद खान ने झारखंड व छत्तीसगढ़ बार्डर पे सघन काम्बिंग कर लगाया जनचौपाल। मुहम्मद अरशद ने जंगलों को खंगाला तथा संदिग्धों से पूछताछ कर ग्रामीणो को भी जागरूक किया। पुलिस व पीएसी जवानों केसाथ झारखंड व सीमा से सटे बर खोहर, धरती डोलवा के जंगलो मे काम्बिंग कर सर्च अभियान चलाया।
उन्होने जंगल से सटे इलाको मे रहने वाले लोगों से नक्सली गतिविधियों की जानकारी लिया। आपको बताते चले कि बार्डरो पर नक्सलियो के मुवमेन्ट व हलचल की संभावनाओं को देखते हुए पुलिस और सेना के जवानो द्वारा उनके हर मनसूबे पर पानी फेरने हेतु बार्डरो पर चहल कदमी करते हुए ये काम्बिंग किया गया।

