मकर संक्रांति के दूसरे दिन बाजारों में भिक्षुओं की भीड़ ज्यादा ग्राहकों की भीड़ कम देखी गई

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। इस वर्ष चौदह, पन्द्रह दो दिन मकरसंक्रांति मनाने के कारण नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत मुख्य मार्केट बैरियर, चोपन कॉलोनी में मकर संक्रांति के पावन पर्व पर बाजारों में मांगने वाले भिक्षुओं की बड़ी संख्या में जगह-जगह दुकानों एवं घरों के सामने देखने को मिला जिसमें जवान, बूढ़े, बच्चे, महिला-पुरुष पूरे परिजन सहित भिक्षा लेते देखे गये वहीं मार्केट में गुड,चूड़ा,लाई, गुड, तिलकुट, ढूंढा की दुकानों पर कल अच्छा खासा ग्राहकों की भीड़ खरीददारी करते देखा गया मगर आज भीड़ कम दिखाई दिया।
वही दुकानों पर आज भिक्षुओं की भीड़ ज्यादा दिखाई दिया मकर संक्रांति के पर्व को खिचड़ी के नाम से जाना जाता है खिचड़ी के दिन लोग गंगा, नदी में स्नान करके सूर्य देव को जल चढ़ाने के बाद गुड़,लाई,चूड़ा, तिलकुट, गुड़ एवं अन्य सामग्री दान करके सेवन से शुभ माना गया हैं जिसके मद्देनजर बाजारों में मांगने वाले भिक्षुओ की दुकानों पर भीड़ बिना मास्क के नजर आया।
भिक्षु तो भिक्षु समझदार लोग भी बिना मास्क के ही बाजारों में सामान खरीदते हुए देखे गए।
वही दुकानदार भी लापरवाही करने में कोई कोताही नहीं छोड़ रहे हैं।वह भी बिना मास्क पहने ग्राहकों को सामान देते हुए नजर आए।
एक तरफ कोरोना का कहर अभी पूर्ण रूप से खत्म नहीं हुआ है कि उसका नया वेरिएंट ओमीक्रोन के नाम से पांव पसारना शुरू कर दिया है लोगों की लापरवाही से संक्रमितों की संख्या बढ़ सकती है ऐसे में दुकानदारों समेत ग्राहकों को जान की सुरक्षा के मद्देनजर सावधानी बरतने की जरूरत है नहीं तो स्थिति अत्यंत भयावह होगी।
शासन के गाइड लाइन के अनुसार स्थानीय प्रशासन को भी ऐसे लोगों से सख्ती बरतते हुए बिना मास्क के लोगों को मास्क लगाएं जाने कड़ाई से पालन करवाना जनहित में आवश्यक हैं ताकि लोगों का भविष्य सुरक्षित रहें।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment