रवि सिंह/सेराजुल होदा,,
दुद्धी, सोंनभद्र
पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के निर्देशानुसार जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना दुद्धी पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत अभियोग अन्तर्गत धारा 376, 504, 506 भादवि से संबंधित एक नफर अभियुक्त जयप्रकाश पुत्र रामदेव निवासी वार्ड नम्बर 04 कस्बा व थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्तः-*
*01.* जयप्रकाश पुत्र रामदेव निवासी वार्ड नम्बर 04 कस्बा व थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस पुलिस टीम-*
*01.* म0उ0नि0 सविता सरोज, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र ।
*02.* आरक्षी सुनील कुमार, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र ।

