ओबरा विधानसभा से रामराज्य गौड़ को टिकट मिलने से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में जोश व उत्साह

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
ओबरा/सोनभद्र। कांग्रेस ने आज उत्तर प्रदेश में 125 उम्मीदवारों की जो सूची जारी की है उस पहली लिस्ट में रामराज को ओबरा से टिकट दिया गया है। आपको बताते चलें कि रामराज उभ्भा कांड के बाद पुलिस घेराबंदी तोड़कर प्रियंका से मुलाकात करके सुर्खियों में आए थे। जुलाई 2019 में घोरावल तहसील क्षेत्र के उभ्भा में हुए खूनी संघर्ष के मसले को आदिवासीयो के उत्पीड़न से जोड़कर राष्ट्रीय स्तर पर उठाने वाली कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक बार फिर से सोनभद्र में उम्भा निवासी रामराज को टिकट देकर आदिवासी समुदाय के उत्पीड़न व उनके विकास में सरकार की उदासीनता का कार्ड को खेला है।
विधानसभा चुनाव के लिए आज घोषित 125 उम्मीदवारों की जारी पहली लिस्ट में उभ्भा कांड के बाद पुलिस घेराबंदी तोड़कर प्रियंका से मुलाकात करने वाले रामराज गोंड़ को ओबरा से टिकट देने के साथ ही जहां जिले की सियासत एक बार फिर से राजनीति गरमा गई है वहीं राज्य मंत्री संजीव गौड़ के विधायकी वाली सीट पर कांग्रेस के मास्टर स्ट्रोक ने भाजपा के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment