अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र । अगोरी मार्ग पर आए दिन जाम लगने से आम लोगों में जनाक्रोश व्याप्त है जुगैल थाना अंतर्गत महलपुर ,गोठानी एव चौरा के बालू साइड से प्रतिदिन सैकड़ों ट्रको के आवागमन से सड़कों पर जाम लग रही हैं। सड़क के एक तरफ खाली एव लोडेड ट्रक हमेशा खड़ी रह रही है वही दूसरी तरफ से बालू , झाड़ी एव कचड़ा लोडेड ट्रक ट्रेक्टरों का परिचालन सड़क पर बालू लोडेड़ ट्रको से गिरनेवाले पानी से सड़कों पर कीचड़ हो गया हैं ऐसे स्थिति में आमलोगों के सड़को पर चलना दुश्वार हो गया हैं।
मोटरसाइकिल एव सवारी गाड़ियों को घण्टो इंतिजार करना पड़ रहा हैं। इससे आमलोगों में जनाक्रोश बढ़ते जा रहा है। आमलोगो का कहना हैं कीचड़ युक्त सड़क पर आए दिन लगने वाले जाम से कभी भी कोई बड़ी हादसा हो सकता है। प्रशासन अगर इस समस्या से आम जनता को निजात नही दिलाती हैं तो होगा जनांदोलन और इसके लिए प्रशासन औऱ बालू पट्टाधारक जिम्मेदार होंगे।

