उमेश सागर,
नई दिल्ली। भारतीय मीडिया फाउंडेशन नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कार्यालय से जारी बयान में भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ अंसारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद में संगठन विस्तार करने हेतु राष्ट्रीय कार्यकारिणी की ओर से राष्ट्रीय महासचिव रंजीत राय को सोनभद्र जिले का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
उन्होंने कहा कि जनपद में निवास करने वाले राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ख्वाजा करीम खान तथा राष्ट्रीय पार्षद एवं उत्तर प्रदेश राज्य चेयरमैन सुरेश नारायण सिंह को भी जनपद में संगठन विस्तार के लिए पूरा सहयोग करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ अंसारी ने समस्त पदाधिकारियों से अपील करते हुए कहा कि जिन्हें अब तक पदाधिकारी के रूप में घोषित किया गया हैं वह सभी साथी अपने जिम्मेदारियों को भलीभांति निर्वहन करें और संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं कई प्रांतों की प्रदेश कार्यकारिणी की सूची घोषित की गई हैं। 26 जनवरी के बाद राष्ट्रीय एवं समस्त प्रदेश कार्यकारिणी में नए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी।
उन्होंने ब्लॉक लेवल से लेकर जिला लेवल के पदाधिकारियों से अपील करते हुए कहा कि आपकी प्रथम जिम्मेदारी बनती है कि आप अपने जिले में संगठन को चुस्त दुरुस्त करें एवं प्रति माह होने वाली बैठक को सफलतापूर्वक करें। जिले में होने वाली प्रतिमाह की बैठक में जिले में निवास करने वाले समस्त प्रदेश एवं राष्ट्रीय पदाधिकारियों को अवश्य आमंत्रित करें।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन के नवनियुक्त सोनभद्र जिला प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव रंजीत कुमार राय ने सभी उच्च पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि संगठन ने जो जिम्मेदारी हमें सौंपा है उसे पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करने का प्रयास करूंगा और और बहुत जल्द ही जिले की संयुक्त बैठक कर सदस्यता अभियान प्रारंभ किया जाएगा।

