*मकर संक्रांति पर बाजारों में सज गई लाई चुडा ढूंढा की दुकानें।*

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत मुख्य मार्केट बैरियर, चोपन कॉलोनी में मकर संक्रांति के पावन पर्व पर बाजारों में दुकानों पर गुड, चूड़ा,लाई, गुड, तिलकुट, ढूंढा की दुकानें सज गई हैं।
वही दुकानों पर ग्राहकों के भीड़ का आवागमन भी शुरू हो गया है जो कि मकर संक्रांति पर्व को खिचड़ी के नाम से जाना जाता है खिचड़ी के दिन लोग गंगा, नदी में स्नान करके सूर्य देव को जल चढ़ाने के बाद गुड़,लाई,चूड़ा, तिलकुट, गुड़ एवं अन्य सामग्री दान करके सेवन से शुभ माना गया हैं जिसके मद्देनजर खरीदारी के लिएबाजारों में दुकानों पर भीड़ नजर आया ‌‌
जहां लोगों ने बिना मास्क के ही बाजारों में सामान खरीदते हुए देखे गए ग्राहक तो ग्राहक दुकानदार भी लापरवाही करने में कोई कोताही नहीं छोड़ रहे हैं।
दुकानदार भी बिना मास्क पहने ग्राहकों को सामान देते हुए नजर आए। एक तरफ कोरोना उसका नया वेरिएंट ओमीक्रोन के नाम से पांव पसारना शुरू कर दिया है लोगों की लापरवाही से संक्रमितों की संख्या बढ़ सकती है ऐसे में दुकानदारों समेत ग्राहकों को भी सख्ती बर्थडे की जरूरत है नहीं तो स्थिति अत्यंत भयावह होगी।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment