शक्तिपुंज एक्सप्रेस में यात्री का लेपटाप बेग, आवश्यक कागजात भूल से छूटा

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता

चोपन/सोनभद्र।‌ शक्तिपुंज एक्सप्रेस में छूटा लैपटॉप एव जरूरी कागजात रेलवे कर्मचारियों के प्रयास से मिला‌। हावड़ा से चोपन के लिए शक्तिपुंज से वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में सफर कर रहे जे एन तिवारी गंतव्य चोपन स्टेशन पहुँचने पर गाड़ी से उतर कर अपने घर सोनभद्र जो पहुँच जाता है, ततपश्चात उसे ज्ञात होता है कि मेरा एक बैग जिसमें एक लेफटॉप कुछ जरूरी समान वाला बैग तो गाड़ी में ही छूट गया है।
इसके बाद एक रेल कर्मी रंजीत कुमार के मध्यम से लगभग सवा घंटे के बाद उमेश कुमार सिंह मुख्य टिकट निरीक्षक चोपन जो कि उस वक्त अपने सहकर्मियों एस पी सिंह, संतोष कुमार, महेंद्र कुमार ,दिनेश्वर कुमार, शिवरंजन कुमार के साथ गाड़ी को चेक कर रहे थें ,उन्हें मोबाइल से इस बात की जानकारी दी गई की वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में एक लैपटॉप का बैग ट्रेन में ही छूट गया हैं ।उस वक्त गाड़ी सिंगरौली स्टेशन पहुँचने वाली थी।
जानकारी मिलते ही रेलकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रेन चेक करके उक्त बैग को खोज निकाला और वापस लाकर बैग को सही सलामत उक्त यात्री के हवाले किया ।इस यात्री ने संतोष जाहिर करते हुए सभी को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment