कोन,,पोखरिया के जंगलों में की गयी सघन काम्बिं

---Advertisement---

जयदीप गुप्ता, कोन ,

सोंनभद्र पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र के नेतृत्व में पुलिस व पीएसी बल द्वारा थाना कोन क्षेत्रान्तर्गत पोखरिया के जंगलों में की गयी सघन काम्बिंग

आज दिनांक 12.01.2022 को पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव-2022 को सकुशल सम्पन्न कराने/शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत जनपद में नक्सली संचरण पर प्रभावी रोकथाम रखने, दूरस्थ व पहाड़ी क्षेत्रों के निवासियों से समन्वय स्थापित रखने व जनता में सुरक्षा की भावना बनाये रखने एवं अभिसूचना संकलन के उद्देश्य से थाना कोन क्षेत्रान्तर्गत पोखरिया के दूरस्थ तथा जंगली इलाकों में नक्सल ऑपरेशनल कार्यक्रम के तहत मय पर्याप्त पुलिस एवं पी0ए0सी0 बल सघन काम्बिंग की गयी । इस दौरान स्थानीय लोगों की समस्याओं के बारे में जानकारी की गयी व उनके हरसम्भव निराकरण का भरोसा दिलाया गया तथा उन्हें मुख्य धारा में रहकर पुलिस का सहयोग करने व किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि दिखने या नक्सली संचरण के विषय मे जानकारी होने पर तत्काल पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन को अवगत कराने हेतु बताया गया । इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक कोन, चौकी प्रभारी पोखरिया तथा पर्याप्त पुलिस व पीएसी बल मौजूद रहा ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment