आदर्श नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

By:

On: Friday, June 5, 2020 2:26 PM

---Advertisement---

आदर्श नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

चोपन( संवाददाताअशोक मद्धेशिया)पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण को हरा-भरा और स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से जहां प्रदेश सरकार द्वारा तमाम प्रयास किए जा रहे हैं, वहीं स्थानीय नगर पंचायत के कार्यालय परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि उष्मान अली व अधिशाषी अधिकारी महेंद्र सिंह द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि उष्मान अली ने कहा कि प्रकृति का संतुलन बनाये रखने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करना चाहिए। साथ ही पेड़ों की देख-रेख, सुरक्षा भी अत्यंत जरूरी है। वृक्षों का कटान नहीं करना चाहिए। वृक्षों के बिना मनुष्य का जीवन संभव नहीं है। जैसे मानव में जीवन है, उसी प्रकार पेड़-पौधों में भी जीवन निहित है। अधिशासी अधिकारी महेंद्र सिंह ने कहा कि पर्यावरण को बेहतर बनाने में वृक्ष और पौधे मदद करते हैं। ये हवा को शुद्ध करते हैं, पानी को संरक्षित करते हैं, जलवायु नियंत्रण में मदद करते हैं, मिट्टी की शक्ति को बरकरार रखते हैं और कई अन्य

तरीकों से समग्र पर्यावरण को लाभ पहुंचाते हैं।इसलिए हर किसी को कम से कम एक पौधे जरूर लगाना चाहिए। पौधरोपण के मौके पर अनीश अहमद,आमिल बेग,सभासद कुशल सिंह,शुशील साहनी,अंकित पाण्डेय, रोहित सिंह इत्यादि लोग मौजूद रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment