जंगल में हरे पेड़ को काटा जा रहा है वन विभाग मौन

---Advertisement---

 

अनिल जायसवाल

ओबरा वन प्रभाग अंतर्गत डाला रेंज के सेक्सन गुरमुरा के बिट में हरे भरे पेड़ो की अवैध कटान आए दिन लकड़कट्टों के आरों से गिराए जारी हैं। क्षेत्र में अवैध कटान तेजी से किया जा रहा, जिस पर वन विभाग अंकुश नही लगा पा रहा है। जंगल अब ठूंठ में तब्दील होते जा रहे हैं। आर्थिक लाभ के कारण क्षेत्रों में पेड़ों का कटना बदस्तूर जारी है। पेड़ों के लगातार कटान से जहां एक ओर पक्षी गान तक शांत हो गया है, वहीं गौरैया के विलुप्त होने के बाद अब आम जीवों की भी बारी आ चुकी है, पर जिम्मेदार खामोश है। जानकारों की माने तो पेड़ों के अंधाधुंध कटान से वातावरण में प्रदूषण घुलता जा रहा है। यदि अब भी न चेते तो वह दिन दूर नहीं सांस लेने के लिए भी लोग आक्सीजन को तरसेंगे। जिसका जिम्मेदार होगा वन विभाग ।
सूत्रों की माने तो डाला रेंज के सेक्सन गुरमुरा के बिट के क्षेत्रों में वन रेंज के अधिकारी व वनकर्मियों की मिली भगत से पेड़ों का कटान होता ही रह रहा है। अबाड़ी क्षेत्र के जंगलों में पेड़ो की अवैध कटान के कारण अब वहां जंगल के स्थान पर लकड़ी के ठूंठ ही बचे हैं और उस जमीन पर खेती किसानी होने लगी है।

इस संदर्भ में जब क्षेत्र के फारेस्ट गार्ड या उनके अधिकारियों से पूछा जाता हैं तो वह वही रटारटाया जवाब देते हैं कि दिखवाता हूँ और कुछ वनकर्मी कहते है कि कब तक अगोर कर बैठेंगे इस तरह के जवाब से इन पर सवालिया निशान के घेरे में खड़ा करता हैं।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment