वली अहमद सिद्दीकी,
अनपरा/सोनभद्र रेनुसागर चौकी इंचार्ज राजेश प्रताप सिंह ने रेनुसागर चौकी का कार्यभार संभाला। राजेश प्रताप सिंह इससे पहले सोनभद्र में ओबरा एसएसआई थे। सोनभद्र से पहले राजेश प्रताप सिंह मिर्जापुर मे तैनाती के दौरान दर्जनों जगहों के चौकी इंचार्ज सहित थानाध्यक्ष सहित सर्विलांस प्रभारी रह चुके है। रेनुसागर आते ही राजेश प्रताप सिंह ने बातचीत में कहा कि रेनुसागर की जनता मुझसे कभी भी मिल सकती है। रेनुसागर परिक्षेत्र में यदि कही भी कोई भी अवैध कार्य में लिप्त होगा तो उसे बख्शा नहीं जायेगा साथ ही चेतावानी देते हुए कहा के मेरे क्षेत्र में नशे के कारोबार करने वाले या तो अपना धंधा बंद करे नहीं तो जेल जाने को तैयार रहे।

