मुस्तकीम खान ,,कर्मा, सोनभद्र
थाना क्षेत्र के संपूर्ण सुविधाओ से पूर्ण विद्यालय में बाह्य पुलिस फोर्स का होगा ठहराव
कर्मा थाना क्षेत्र स्थित चयनित इंटर कॉलेजो एवम् डिग्री कालेजो में विधान सभा चुनाव हेतु ड्यूटी के लिए आने वाले बाह्य पुलिस/ पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों को रुकने के लिए पूर्व से ही ठहराव केंद्र बनाया जाता रहा है। वर्ष 2022 के विधान सभा चुनाव में पुनः ठहराव के लिए चिन्हित विद्यालयो का भौतिक सत्यापन करने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार एवम् कर्मा थाना प्रभारी प्रदीप सिंह द्वारा शनिवार को निरीक्षण किया गया। ज्ञात हो कि पूर्व में कर्मा थाना क्षेत्र में चार इंटर/डिग्री कालेजो में बाह्य पुलिस का ठहराव होता रहा है।जिसमे हंस वाहिनी इंटर कालेज कसया, मोती सिंह इंटर कालेज कर्मा, जन सेवा इंटर कालेज इमलीपुर, डाक्टर राममनोहर लोहिया डिग्री कालेज भरूहा का एडिशनल एसपी द्वारा निरीक्षण कर जानकारी हासिल की गई।

