क्षेत्रीय वन अधिकारी डाला रेंज की उदासीनता से जंगल समाप्ति की ओर

---Advertisement---

 

अनिल जायसवाल

डाला,सोनभद्र। वन क्षेत्र में धड़ल्ले से हो रहे हरे पेड़ो की अवैध कटाई से जंगल विरान हो रहे हैं। प्रत्येक वर्ष पौधरोपण के नाम पर विभाग की ओर से लाखों पेड़ तो लगाए जाते हैं। लेकिन अधिकांश पौधे जंगलों में नही बल्कि कागज में ही सिमट जाते है । जमीन पर नजर नही आते। बचेखुचे पेड़ भी विभाग की उदासीनता के चलते प्रति वर्ष आग की भेंट चढ़ जा रहे हैं।
अबाड़ी, गौराही पतगड़ी एवं रानीताली का जंगल वन माफियाओं के लिए विभागीय मिलीभगत के कारण सुरक्षित ठिकाना बना हुआ हैं वही मजे की बात तो यह कि वनों की रखवाली के लिए वन रेंज में वाचर, वन दरोगा के साथ ही अन्य कर्मचारी तैनात हैं बावजूद इसके जंगलों से प्रतिदिन हरे व सूखे पेड़ धड़ल्ले से काटे जा रहे है। वर्तमान के छः महीने के अंदर जंगल ज्यादा काटे गए।
वन माफियाओं द्वारा फिर अबाड़ी के जंगल में बेशकीमती पेड़ काटा गया जिसमें पेड़ व पेड़ का ठूठ भी तश्वीर में देखा जा सकता हैं।

अवैध वनों के कटाई से न सिर्फ प्राकृतिक संपदा की छति हो रही है। बल्कि क्षेत्र में कार्बन उत्सर्जन की वजह से बरसात में भी तेजी से गिरावट आ रही है। कोरोना महामारी के इस दौर में आक्सीजन की कमी से लोगों को दम तोड़ते हुए भी देखा गया है। लेकिन वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी लापरवाह मिलीभगत में बदलती जा रही हैं। सूत्रों की मानें तो पेड़ों की कटाई होते समय ही सुचना विभाग को मिल जाती है ।
सवाल यह है कि जब जिम्मेदारी अधिकारी व वनकर्मियों की मिलीभगत से ही जंगल उजड़ रहे है तो देख रेख करेगा कौन विभाग को सूखे पेड़ गिरने की सुचाना , व काटने की व्यवस्था रहती है । लेकिन मौके पर कोई वनकर्मी नहीं पहुंचता। Bजिसकी वजह से अवैध कटान में लगे लोगों के हौसलें बढ़ गए हैं। समय रहते वनों की कटान पर अंकुश नहीं लगाया गया तो आने वाले दिनों में जंगल का आस्तीत्व खत्म होने से इनकार नहीं किया जा सकता।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment