चुनावी अधिसूचना जारी होते ही प्रशासन आया हरकत में।*

---Advertisement---

*क्राइम जासूस*
*संवाददाता*
चोपन/सोनभद्र । विधानसभा चुनावी अधिसूचना जारी होते ही प्रशासन हरकत में आ गया। नगरीय व ग्रामीण इलाकों में लगे प्रचार-प्रसार से लेकर राजनीतिक दलों की होर्डिंग पोस्टरों को हटाने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम के निर्देश के अनुपालन में गठित टीमों ने अभियान की शुरुआत पूरे जिले में कर दी।
सभी तहसील क्षेत्रों में एसडीएम व अन्य अधिकारियों के निर्देशन में देर शाम तक प्रचार सामग्री को हटाने का सिलसिला चलता रहा।
इसी क्रम में पूरे नगर क्षेत्र में ओबरा एसडीएम, सीओ ओबरा, अधिशाषी अधीकारी चोपन, चोपन पुलिस के साथ क्षेत्रिय लेखपाल भी बैनर पोस्टरों को हटवाने में लगे रहे। अधीनस्थों को 48 से 72 घंटे के अंदर पूरे नगर में लगे सभी प्रकार के प्रचार सामग्री को हटाने के निर्देश दिया गया हैं।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment