हाजी सलीम हूसैन,
सोनभद्र/दिनांक 07 जनवरी, 2022।
जिला पेयजल स्वच्छता मिशन-नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग, सोनभद्र की बैठक जिलाधिकारी श्री टी0के0 शिबु की अध्यक्षता में सम्पन्न हुईं। बैठक में भारत सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक व्यक्ति को उनकी मूलभूत आवश्यकताओं के अनुरूप समुचित मात्रा में पेयजल उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से जल जीवन मिशन ‘‘हर घर जल‘‘ योजना के उद्देश्यों व चल रहे कार्यों के प्रगति की समीक्षा की गयी। बैठक में जिलाधिकारी श्री टी0के0 शिबु के समक्ष अपर जिलाधिकारी नमामि गंग श्री आशुतोष दूबे ने प्रगति रिपोर्ट को प्रस्तुत किया।
नोडल कार्यदायी एजेन्सी उत्तर प्रदेश जल निगम ग्रामीण ने बेलाही, नगवां हर्रा कदरा, गुरमुरा पनारी, अमवार, परासी, जिलो, पटवध, केवथा आदि परियोजनाओं के बारे में जानकारी दी।
राज्य पेयजल स्वच्छता मिशन के प्रोजेक्ट को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश जिलाधिकारी ने सम्बन्धितों को दियें। जिलाधिकारी ने बारी-बारी से बेलाही ग्राम समूह पेयजल योजना, नगवां, तेन्दुहारी, हर्रा, कदरा, गुरमुरा, पनारी, अमवार, परासी-बेलवादह, झिलो-बीजपुर, केवथा, पटवध, ग्राम समूह पेयजल योजना के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दियें। राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के कार्यों की भी जिलाधिकारी ने समीक्षा करते हुए सम्बन्धितों को मानक के अनुरूप समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश दियें।

बैठक में जिलाधिकारी श्री टी0के0 शिबु के अलावा अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे श्री आशुतोष दूबे, जिला विद्यालय निरीक्षक, लीड बैंक प्रबन्धक अधिशासी अभियन्ता जल निगम सहित अन्य सम्बन्धितगण मौजूद रहें।
——————————
02-सोनभद्र/दिनांक 07 जनवरी, 2022।
जिला पेयजल स्वच्छता मिशन-नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग, सोनभद्र के तत्वावधान में कलेक्ट्रेट मीटिंग हाल में जीवन मिशन ‘‘हर घर जल‘‘ योजना के प्रति जन जागरूकता सम्बन्धी कार्यशाला आयोजित की गयी, जिसमें स्कूली बच्चों द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता के साथ ही नुक्कड़-नाटक के माध्यम से भी जल संरक्षण मिशन के प्रति नागरिकों को जागरूक किया गया।
जीवन मिशन ‘‘हर घर जल‘‘ योजना के नुक्कड़-नाटक, चित्रकला प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता व निबन्ध प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय स्थान पाने वाले कक्षा-6 से 12 तक के छात्राओं को जिलाधिकारी श्री टी0के0 शिब व अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे श्री आशुतोष दूबे ने स्मृतिचिन्ह व प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। कक्षा-6 से कक्षा-8 तक की चित्रकला प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इण्टर कालेज राबर्ट्सगंज की कक्षा-7 की छात्रा आलिया कुरैशी को प्रथम स्थान, कक्षा-6 की कुमार ज्योति को द्वितीय स्थान व कक्षा-6 की ही कुमारी कल्पना मोदनवाल को तृतीय स्थान पाने पर प्रशस्ति-पत्र व स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार से राजकीय बालिका इण्टर कालेज राबर्ट्सगंज की कक्षा-6 से 8 आयु वर्ग की स्लोगन प्रतियोगिता में कक्षा-6 की अमृता ने प्रथम, मीनाक्षी ने द्वितीय व सुप्रिया दूबे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा-09 से 12 तक की छात्राओं ने चित्रकला प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इण्टर कालेज राबर्ट्सगंज की कक्षा-12 की आकांक्षा प्रथम, कक्षा-11 की गुडि़या द्वितीय, कक्षा-12 की ममता को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसी प्रकार से राजकीय बालिका इण्टर कालेज राबर्ट्सगंज की कक्षा-9 से 12 तक की छात्राओं की निबन्ध प्रतियोगिता में कक्षा-12 की छाया मोदनवाल प्रथम स्थान, पूजा सोनकर द्वितीय स्थान व कक्षा-10 की अनिता तृतीय स्थान प्राप्त किया। जी0जी0आई0सी0 राबर्ट्सगंज की छात्राओं की स्लोगन प्रतियोगिता में कक्षा-12 की स्नेहा मोदनवाल को प्रथम स्थान, श्रेया मिश्रा को द्वितीय व निर्मला को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर राजकीय बालिका इण्टर कालेज राबटर््सगंज की जल संरक्षण विषय पर आधारित नुक्कड़-नाटक छात्राओं ने काफी मनोहारी तरीके से प्रस्तुत किया। जी0जी0आई0सी0 राबर्ट्सगंज के नुक्कड़-नाटक की द्वितीय गु्रप द्वारा भी जल संवर्धन पर आधारित नुक्कड़-नाटक प्रस्तुत किया गया। जिलाधिकारी ने राजकीय बालिका इण्टर कालेज राबर्ट्सगंज के प्रतिभागी छात्राओं व कालेज के अध्यापकों की सराहना की और बेहतर कार्य के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रशस्ति-पत्र व स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया।
जिलाधिकारी श्री टी0के0 शिबु ने जल जीवन मिशन ‘‘हर घर जल‘‘ की व्यवस्थाओं के प्रति जन जागरूकता पर बल देते हुए कहा कि जल ही जीवन है, शुद्ध पेयजल से मानव का शरीर स्वस्थ्य रहता है और स्वस्थ्य शरीर में अच्छी बातें सोचने को आती है। इसलिए सर्व समाज का विकास होता है। उन्होंने साफ-सफाई व शुद्ध पेयजल पर विस्तार से जानकारी देते हुए छात्राओं का हौसला अफजाई की और कहा कि स्वच्छता व शुद्ध पेयजल के प्रति ज्यादा से ज्यादा जन जागरूकता फैलाकर लोगों को जागरूक किया जाय।
इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री टी0के0 शिबु के अलावा अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे श्री आशुतोष दूबे, जिला विद्यालय निरीक्षक, लीड बैंक प्रबन्धक अधिशासी अभियन्ता जल निगम सहित अन्य सम्बन्धितगण मौजूद रहें। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी श्री टी0के0 शिबु ने दीप प्रज्जवलित करके किया। सभी प्रतिभागियों के प्रति अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे श्री आशुतोष दूबे ने आभार व्यक्त किया।
———————————–
जिला सूचना कार्यालय, सोनभद्र द्वारा जनहित में प्रकाशित।

