*यूको बैंक का (79)वां स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया*

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र । यूको बैंक चोपन शाखा कार्यालय के द्वारा कर्मचारियों और ग्राहकों के साथ गुरुवार को (79)वां स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। इस दौरान समाज कल्याण मंत्री संजीव गोंड ने दिप्य प्रज्जलित कर एवम केक काटकर समारोह की शुरुआत की।
बैंक शाखा मैनेजर को सर्वप्रथम केक खिलाया इसके बाद शाखा प्रबंधक ने मंत्री जी को केक खिलाया। मंत्री जी ने समारोह के दौरान अपने वक्तव्य में कहा कि यूको बैंक हमारे क्षेत्र का सबसे पुराना बैंक है और यहां पर आने वाले खाताधारक बैंक की कार्यशैली से खुश होकर ही जाते है। उन्होंने ये भी कहा कि अगर बैंक की तरफ से अगर कोई दिक्कत होती है खाताधारकों को तो वो तुरंत बैंक मैनेजर को बताए तो उसका हल तुरंत ही निकल जायेगा। वहीं बैंक मैनेजर अभिनव सोलंकी ने मंत्री जी और साथ में आये सभी गणमान्य लोगों का स्वागत एवं आभार प्रकट किया और कहा कि, यूको बैंक हमारा बैंक का जो स्लोगन है वो वाकई जनता के लिए अपना बैंक कहने की परिभाषा को सत्य साबित करता है। बैंक मैनेजर ने इस दौरान सभी कर्मचारियों और खाताधारकों को बधाई देते हुए कहा कि देश में 6 जनवरी 1943 में यूको बैंक की स्थापना की गई थी। तब से हम बैंककर्मी ग्राहकों से अपनापन रखते हैं, उन्हें प्यार देते हैं। बैंक मुख्य रूप से किसानों और गरीबों के उत्थान पर जोर देता है। जो निम्न पावदान पर हैं, उनको स्वावलंबी एवं ऊपर उठाना बैंक का कार्य है।
इससे पहले समाज कल्याण मंत्री संजीव गोंड़ का बैंक मैनेजर अभिनव सोलंकी व चोपन के माने जाने वाले व्यवसायी संजय जैन ने बुक देकर स्वागत किया। इस खास अवसर पर शाखा को बैलून और रंगीन पन्नियों से सजाया गया था। स्थापना दिवस के मौके पर मंत्री के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह मौजूद थे,सभी खाताधारकों के लिए मिष्ठान की व्यवस्था की गई थी।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment