*सपा ने गठबंधन दलों के साथ बैठक की।

---Advertisement---

*अशोक मद्धेशिया*
*संवाददाता*
चोपन/सोनभद्र । समाजवादी पार्टी एवं उसके सहयोगी दलों की संयुक्त बैठक गुरुवार को मल्लाहि टोला में स्थित मैरेज हाल में सम्पन्न हुई।सपा जिलाध्यक्ष विजय यादव की अध्यक्षता में एवं विधानसभा महासचिव अमरनाथ यादव के संचालन में हुई बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारी पर चर्चा हुई। परिचयात्मक बैठक में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया। बैठक में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया, राष्ट्रीय लोक दल, महान दल, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, अपना दल कमेरा, गोड़वाना समाज पार्टी, भागीदारी पार्टी, जनवादी पार्टी सोशलिस्ट के जिला पदाधिकारियों ने शिरकत किया। बैठक में सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि आगामी चुनाव में पार्टी को जिताने के लिए हम सभी को पूरे जोश के साथ जुटना होगा। हम सभी लोग इसी संकल्प के साथ हर बूथ में यह पैगाम लेकर जाएंगें। सभी गठबंधन के दल एक होकर चुनाव में कूदेंगे और सपा की सरकार बनाएंगे। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रमाशंकर यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार में डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस व खाद्य पदार्थ के दामों में तेजी से वृद्घि हुई है। प्रदेश की जनता बढ़ती महंगाई से परेशान है।
राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष संतोष पटेल ने कहा कि 2022 में भाजपा की कुनीतियों से मुक्ति मिलेगी। अब समय आ गया है हिटलरशाही सरकार को उखाड़ फेंकने का। भाजपा महंगाई, भ्रष्टाचार ,अपराध ,उत्पीड़न को उपलब्धियां मानकर वह सत्ता हथियाना चाहती है। पर हम और आप मिलकर भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी यह भाजपा सरकार को उखाड़ कर फेंक देने का संकल्प लेते हैं। आगामी चुनाव में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है। बैठक में शामिल अन्य दलों के पदाधिकारियों ने भारतीय जनता पार्टी को परास्त करने का संकल्प लिया। इस मौके पर राधा सिंह, पूर्व चेयरमैन रमेश यादव, मुनीर अहमद, रमेश वर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव, विधानसभा अध्यक्ष परमेश्वर यादव, रवि कुमार गोड, जिला पंचायत सदस्य सुनील गौड़,नगर अध्यक्ष कुशल सिंह, नजमुद्दीन इदरीसी ,सत्यदेव पांडेय,रमेश सोनी,अजीत कनौजिया, प्रशांत सिंह, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिला अध्यक्ष रामनरेश पोया, सुरेंद्र जायसवाल ,उपेंद्र पाल, इंद्र कोल, संदीप कुमार, श्रीराम यादव, सीडी सिंह पटेल, विपिन कश्यप, राजेश यादव राका,विजय अग्रहरी, अमरेश पटेल, लालब्रत यादव, भोला निषाद, जलालुद्दीन, आजाद अली, श्रवण यादव, महेंद्र निषाद, अरुण भाई, नसरुद्दीन, संजय शर्मा इत्यादि लोग मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment