अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। आज दोपहर लगभग तीन बजे बस स्टैंड पर आक्रोशित भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का पुतला फुका गया ,
प्रधानमंत्री के करतार पुर कार्यक्रम में उनके न शामिल होने व उनके काफिले के पुल पर फसने का विरोध करते हुए भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में बस स्टैंड पर पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला जला कर अपना विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि
प्रधानमंत्री की सुरक्षा में इस चूक की पूरी जिम्मेदारी पंजाब सरकार को लेते हुए मुख्यमंत्री को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए, इस अवसर पर जुगेल के जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजीव तिवारी,विकास चौबे,राजेश अग्रहरि,श्रवण जी,महेंद्र केशरी ,रामकुमार, जितेंद्र जायसवाल ,संदीप पांडे,समेत सैकड़ों कार्यकर्ता व आम जन मौजूद रहे।

