अशोक मद्धेशिया
संवाददाता,,
चोपन , सोनभद्र,
आज दिनांक 05-01-2022 को ग्राम सभा जुगैल के बेलगाड़ी पटवा टोला में ग्रामीणों की जमीन जंगल विभाग द्वारा जबरजस्ती कब्जा किया जा रहा था जबकि ग्रामीणों का कहना है कि हम सभी ग्रामीण सदियों से जमीन पर काबिज है और हमारी जमीनों को जंगल विभाग जबरदस्ती कब्जा कर रहा है और हमें हमारी जमीनों से बेदखल किया जा रहा है जिसके चलते हम गरीबों के बाल बच्चे भूखे मर जाएंगे।
जिस पर जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष श्री रामराज सिंह गौड़ के निर्देश पर एक टीम गठित कर ग्रामीणों की सुरक्षा और निगरानी के लिए भेजा गया। जिसमें कांग्रेश टीम ने जंगल विभाग की जेसीबी को खदेड़ भगाया और ग्रामीणों में संतोष पैदा किया और कांग्रेस टीम नें जंगल विभाग को हिदायत दिया । कि जो पुराने काबिज हैं उनकी जमीनों को ना कोड़ा जाए अगर उन्हें बर्बाद किया जाएगा तो कांग्रेस पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी । जनता की लड़ाई कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती से लड़ेगी और जनता का हक दिलाकर रहेगी । इस दौरान उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश महासचिव सेतराम केशरी, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष चोपन संतोष सिंह नेताम, जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग सोनभद्र संदीप गुप्ता, कांग्रेस ब्लाक उपाध्यक्ष चोपन ईश्वर प्रसाद गोड़ कांग्रेस टीम के साथ सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

