मुस्तकीम खान / बग्घा सिंह ,,
बीजपुर/सोनभद्र। डीएवी पब्लिक स्कूल,रिहंदनगर, बीजपुर में पंद्रह साल से अठारह साल की उम्र के छात्र- छात्राओं को बुधवार को-वैक्सीन का टीका लगाया गया। एन टी पी सी रिहंद के मुख्य महाप्रबंधक देवब्रत पॉल, सी एम ओ डॉ रेणु सक्सेना, नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉ तन्मय मिश्रा,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बीजपुर के प्रभारी चिकित्साधिकारि डॉ राणा रंधीर सिंह की उपस्थिति में इस टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई। विद्यालय के प्राचार्य राजकुमार ने एन टी पी सी प्रबंधन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त किया। उन्होंने एन टी पी सी के मुख्य महाप्रबंधक देवब्रत पॉल के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सीएमओ, डॉ रेणु सक्सेना के सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। डॉ तन्मय मिश्रा, डॉ राणा रंधीर सिंह एवं टीकाकरण अभियान से जुड़े सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति भी आभार व्यक्त किया। कुल एक सौ अंठान्वे छात्र- छात्राओं को को-वैक्सीन का प्रथम डोज लगाया गया। वैक्सीन कोरोना महामारी का रक्षा कवच माना जा रहा है। इसलिए छात्र-छात्राओं में अत्यंत उमंग और उत्साह का माहौल देखा गया। प्राचार्य राजकुमार ने छात्र-छात्राओं के उन अभिभावकों को भी धन्यवाद ज्ञापित किया जिन्होंने अपने बच्चों को वैक्सीन लगवाने के प्रति जागरूकता दिखाई।

