*ग्राम वासी सेवा आश्रम में अपना दल एस का विधानसभा जोन की बैठक सम्पन्न।*

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र । आज अपना दल एस ओबरा बिधान सभा जोन की बैठक ग्रामवासी सेवा आश्रम चोपन में आहूत किया गया ।बैठक की अध्यक्षता प्रभुनाथ खरवार ने किया ।मुख्य अतिथि ओबरा बिधानसभा के प्रभारी माननीय भागवत सिंह ने कहा कि हम भारतीय जनता पार्टी प्रमुख सहयोगी दल रहे है। ओबरा विधानसभा में मौका मिला तो अनुप्रिया दीदी एव योगी के सपनो को साकार करने के लिए कार्यकर्ता जी तोड़ मेहनत कर जीत सुनिश्चित करेंगे। वही बिशिष्ट अतिथि जिला महासचिव श्यामाचरण गिरी जी बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि अपना दल एस समाजिक न्याय एव विकास के साथ अपनी सहभागिता एव उपस्थिति दर्ज करना चाहते है। आगामी 12 दिसंबर को माननीय अनुप्रिया दीदी का आगमन रावटर्सगंज में होने जा रहा है। जहा हजारों हजार मे कार्यकर्ता दीदी के विचारों को सुनने को आतुर हैं। बैठक में अनुप्रिया दीदी के कार्यक्रम को सफल बनाने पर भी चर्चा हुई एव कार्यकताओ को आज से ही लगने बोला गया।बैठक का संचालन जगदीश खरवार ने किया
। बैठक में समाजवादी यूवजन सभा के पूर्व जिला सचिव अपना दल एस की सदस्यता ग्रहण किया तथा चोपन नगर से मानसी सेठ अपने दर्जनों समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण किये।बैठक मर प्रमुख रूप से नागेश्वर गोड़, मीनू,शिबू खान,महेश अग्रहरि ,राकेश बिंद, सोनी शेख, मानशी सेठ, शिवदत्त दुबे, सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment